Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
भाग 2 · अध्याय 147

इंजीनियर की नहीं।

12 सूत्र

इंजीनियर की नहीं-इंसानियत की डिग्री चाहिए- डॉक्टर, इञ्जीनियर इत्यादि की डिग्री मिल सकती है पर इंसानियत की डिग्री नहीं मिल सकती क्योंकि इंसानियत की डिग्री कर्तव्य से आती है।
चरित्र
माँ-बाप जिसको बोलना सिखाते हैं, बुढ़ापे में उसके सामने खाँसने-बोलने में डरते हैं।
परिवार
बाप दूल्हा राजा कहता है, माँ नजर उतारती है, बेटा उन्हीं माँ-बाप को नजरों से उतारकर सीढ़ियों से नीचे उतार देता है, कहता है कि! माँ-बाप ने मेरे लिये क्या किया? ये शब्द बोलना भी उन्हीं ने सिखाया है और कचराघर में नहीं फेंका, बड़े-बड़े योद्धा कंस, कर्ण जैसे नदियों में बहा दिये गये, तुम्हें नहीं बहाया ये क्या कम है।
परिवार
एक माँ बाप पाँच-छः बच्चों को पाल लेते हैं, पर पाँच-छः बच्चे एक माँ बाप को क्यों नहीं पाल सकते हैं?
परिवार
कृष्णजी ने रूक्मणि से दूध माँगा और सो गये, वह दूध रखकर चली गयी, बोली जब नींद खुले तब पी लेना, एक बार यशोदा माँ से माँगा और सो गये, माँ सारी रात बैठी रही बेटे को पहले दूध पिलाऊँगी फिर सोऊँगी, ये माँ और पत्नि में अन्तर होता है।
परिवार
माँ-बाप को दो बार नरक तुल्य पीड़ा होती है, एक बार बेटी की विदा हो जब, दूसरा बेटा मुख मोड़े तब।
परिवार
काल चक्र सबको निचोड़ देता है, बेटा आश्रम में लाके माँ-बाप को छोड़ देता है।
परिवार
माँ-बाप मन्दिरों में जा के दुआ माँगते हैं, तब कहीं जाकर सन्तान का जन्म होता है। बेटा माँ-बाप को दवा भी लाके नहीं देता है।
परिवार
कुत्ता एक रोटी खाता है और रात-दिन वफादारी करता है, किन्तु हम माँ के दूध के थोड़े भी वफादार नहीं है।
परिवार
दौलत को कहते हैं इसमें मेरा अधिकार है, माँ बाप को नहीं कहते कि इनकी सेवा सुरक्षा करना मेरा अधिकार है, श्रवणकुमार का आदर्श अन्धे माँ-बाप को कांवर में बिठाकर तीर्थ यात्रा करायी थी, श्रवण ने कहा था मेरे माँ-बाप आँखो से अन्धे हैं पर हृदय से नहीं।
परिवार
पत्नि, मित्र और भगवान् का भी चुनाव हो सकता है पर माँ-बाप का नहीं।
परिवार
बूढ़े माँ बाप को जीते जी तो शूल चुभाये, मरने पर अर्थी पर फूल चढ़ाए।
परिवार