रात्रिभोजन के पाप से जीव दुर्गति को प्राप्त होते हैं, लोक में जो रोगी, दरिद्र और क्रूर पुरुष दिखाई देते हैं, वे भी रात्रिभोजन के पाप से दिखाई देते हैं, जिनके हाथ-पैर फटे हैं, जो दीन हैं, लकड़ी और घास ढोते हैं, मलिन वस्त्र वाले हैं तथा नीच कुल में उत्पन्न हैं, वे सब रात्रिभोजन करने से ही होते हैं, रात्रिभोजन के फल से मनुष्य रोग से पीड़ित, दूसरों के घरेलू नौकर तथा अपने बन्धुजनों से रहित होते हैं, रात्रि में भोजन करने वाला मिथ्यादृष्टि मनुष्य सूकर, भेड़िया, बिलाव, उल्लू तथा कौआ आदि की योनियों में उत्पन्न होता है।
Through the sin of night-eating beings fall into evil births; the diseased, poor and cruel persons seen in the world are seen so because of the sin of night-eating; those with cracked hands and feet, the wretched, carriers of wood and grass, in dirty clothes and born in low families — all are so from night-eating. As its fruit people become disease-ridden, domestic servants of others, and bereft of kin; a wrong-believing person who eats at night is born in the wombs of pigs, wolves, cats, owls, crows and the like.
— आराध्य सूत्र · #23
–