विस्तार से अभक्ष्य के बाईस भेद भी हैं- ओला घोर बड़ा निशि भोजन, बहुबीजा बैंगन संधान। बड़, पीपर, ऊमर, कठऊमर, पाकर फल जो होय अजान। कन्दमूल माटी विष आमिष, मधु माखन अरु मदिरापान। फल अतितुच्छ तुषारचलित रस, ये बाईस अभक्ष्य बखान।। ओला, दहीबड़ा, रात्रि भोजन, बहुबीजा, बैंगन, चौबीस घण्टे बाद का अचार, बढ़, पीपल, ऊमर, कटूमर, पाकर, अजानफल (जिसको हम पहचानते नहीं ऐसे कोई फल, पत्ते आदि फास्ट फूड भी अजान फल जैसे ही हैं), कन्दमूल (मूली, गाजर आदि जमीन के भीतर लगने वाले), मिट्टी, विष (शङ्खिया, धतूरा आदि), आमिष(मांस), शहद, मक्खन, मदिरा, अतितुच्छ फल (जिसमें बीज नहीं पढ़े हों ऐसे बिल्कुल कच्चे छोटे-छोटे फल), तुषार-बर्फ और चलित रस (जिनका स्वाद बिगड़ जाये ऐसे फटे हुए दूध आदि) ये सब अभक्ष्य हैं। दहीं बिलोने के बाद मक्खन को निकाल कर तत्काल गर्म कर लेना चाहिए अन्यथा वह अभक्ष्य हो जाता है अथवा कच्चे दूध से भी जो यन्त्र से मक्खन निकाला जाता है, उसमें भी कच्चे दूध की मर्यादा 48 मिनट की है, उसी मर्यादा के अन्दर मक्खन निकाल कर जल्दी से गर्म करके घी बना लेना चाहिए। बाजार की बनी हुई चीजों में मर्यादा का विवेक न रहने से और अनछने जल आदि से बनाई जाने से सब अभक्ष्य हैं, अर्क, आसव (शीरा), शर्बत आदि भी अभक्ष्य हैं, चमड़े में रखे घी, हींग, पानी आदि भी अभक्ष्य हैं, इसलिए इन अभक्ष्यों का त्याग कर देना चाहिए।
In detail there are also twenty-two kinds of the inedible: hail, dahi-bada, night-eating, many-seeded fruits, brinjal, pickle older than twenty-four hours, banyan, pipal, umar, kathumar and pakar fruits, unknown fruits (any fruit or leaf we cannot identify — fast food too is like an unknown fruit), root tubers (radish, carrot and others growing underground), earth, poison (arsenic, dhatura, etc.), flesh, honey, butter, liquor, utterly worthless fruits (tiny unripe fruits whose seeds have not formed), frost/ice, and spoiled juices (such as curdled milk whose taste has turned) — all these are inedible. After churning curd, the butter should be extracted and heated at once, else it becomes inedible; even butter drawn by machine from raw milk has a limit of 48 minutes, within which it must be extracted and quickly turned into ghee. Market-made items, made without regard for such limits and with unfiltered water, are all inedible; distillates, fermented syrups (sheera) and sherbets too are inedible; ghee, asafoetida and water kept in leather are also inedible — therefore one should renounce these inedibles.
— आराध्य सूत्र · #8