Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
संगति

गाँव के लोग आबाद रहें- साधु ने सज्जनों की भक्ति पर प्रसन्न होकर बर्बाद होने का आशीर्वाद दिया, अर्थात् सज्जन जहाँ जायेंगे वहाँ धर्म की प्रभावना होगी इसलिए वे फैल जाएँ और प्रमादियों को आबाद होने का आशीर्वाद दिया, अर्थात् प्रमादी लोग जहाँ रहेंगे वहाँ धर्म का ह्रास होगा इसलिए वे एक ही जगह पर रहें।

'May the villagers stay settled': pleased with the devotion of the good, a saint blessed them to be 'scattered' — meaning wherever good people go, the faith will flourish, so let them spread out; and he blessed the negligent to 'stay settled' — meaning wherever careless people live the faith declines, so let them remain in one place.

— आराध्य सूत्र · #5

इसी विषय के और सूत्र

सभी संगति →
संतों की संगति करके नर देह सार्थक कर लेना चाहिए। आसन से रोगों का नाश और प्राणायाम से पापों का नाश और योगी के मन के विकार प्रत्याहार से दूर हो जाते हैं। धारणा से धैर्य आता है तथा अद्भुत चैतन्य की प्राप्ति होती है समाधि से शुभाशुभ कार्यों को त्याग कर साधक मोक्ष को प्राप्त करता है।
संगति
जब कभी अपने हृदय को प्रफुल्लित करना चाहो, अपने निकटवर्तियों के शुभ गुणों को चित्त में लाओ, जैसे कि एक की स्फूर्ति, दूसरे की विनम्रता, तीसरे की उदारता, चौथे की ऐसी ही कोई अच्छाई अर्थात् गुणों की ओर दृष्टि होने से मन प्रसन्न रहता है।
संगति