Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
मन

भाव- बरसात में मेरे कपड़े गीले न हो जायें, मैं घर पहुँच जाऊँ इसके बाद खूब पानी गिरे, फिर चाहे गरीब का आटा गीला हो जाये। ट्रेन लेट हो जाये जिससे हमें मिल जाये, चाहे उसमें बैठे हजार लोग भूखे तड़फ रहे हों। इसकी कोई चिन्ता नहीं रहती। ट्रेन पर बैठे, सीट मिल गयी तो स्वयं लेट जाते हैं, चाहे दूसरे खड़े हों। हमें माल खरीदना है तो सस्ता हो जाए, और बेचना है तो महँगा हो जाए, चाहे दूसरे को कितना भी नुकसान हो जाए। हमें आवश्यकता है तो पानी बरस जाए अन्यथा नहीं बरसे भले ही दूसरे की खेती सूख जाए, वकील और डॉक्टर कभी ये भावना नहीं भा सकते कि सभी जीव सुखी रहें, अन्यथा उनकी दुकानदारी बन्द हो जाएगी। लोग भगवान् से प्रार्थना भी अपने स्वार्थ के अनुसार करते हैं ये सब भावों के भेद हैं।

Disposition: 'Let my clothes not get wet in the rain, let me reach home, and after that let it pour, even if a poor man's flour gets soaked. Let the train be late so that I can catch it, even if a thousand hungry people sitting in it suffer'—no one cares. Once seated on the train with a seat, one lies down even while others stand. If we must buy goods, let them be cheap, and if we must sell, let them be dear, no matter how much loss others incur. If we need it, let it rain, else let it not rain even if another's crop withers. A lawyer and a doctor can never wish that all beings be happy, else their trade would close. People even pray to God according to their self-interest—these are all the varieties of disposition.

— आराध्य सूत्र · #1

इसी विषय के और सूत्र

सभी मन →
आपके पास सिर्फ तीन ही चीजें हैं तन-मन और धन। अतः आप तन को अपने बीबी-बच्चों को दे देना, धन कुटुंब-कबीले को देना तो चल भी सकता है किन्तु 'मन' किसी को मत देना, मन तो मात्र परमात्मा के स्मरण में लगाना चाहिए।
मन