ध्यान के लिये वीर्य शुद्धि और ब्रह्मचर्य बहुत आवश्यक है, दूध, घी, आदि रसों का अधिक मात्रा में सेवन करने से वीर्य पर्याप्त मात्रा में बढ़ता है, घी सर्वाधिक वीर्य वर्धक वस्तु है उसका सेवन काम वासना उत्तेजित करता है, चञ्चलता बनी रहती है, यदि वीर्य सञ्चित होता है तो चञ्चलता बढ़ती है और वीर्य का विसर्जन होता है जिससे दुर्बलता आती है, दुर्बलता से मन सन्तुलित नहीं हो पाता, अतः ध्यान की कल्पना भी नहीं हो सकती है, इसलिए रसों का प्रचुर मात्रा में सेवन करना ध्यानाभ्यासी के लिये हितकर नहीं है।
For meditation, purity of semen and celibacy are essential. Consuming milk, ghee and other rich juices in large amounts increases semen greatly; ghee, the greatest enhancer of semen, when consumed inflames sexual desire and keeps the mind restless. If semen accumulates, restlessness grows, and its discharge brings weakness; from weakness the mind cannot become balanced, so meditation cannot even be imagined. Therefore abundant consumption of rich juices is not beneficial for one who practises meditation.
— आराध्य सूत्र · #63
–