Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
क्षमा

गुरूजी ने कौरव-पाण्डव को क्रोध त्याग का पाठ याद करने को दिया, सबने याद करके सुना दिया युधिष्ठिर को याद नहीं हुआ, चार-पाँच दिन बाद गुरुजी ने पूँछा पाठ याद हो गया ? युधिष्ठिर ने कहा नहीं, गुरुजी ने पिटाई कर दी, जब क्रोध नहीं आया तब बोले अब याद हो गया, युधिष्ठिर ने सोचा यह पाठ आचरण में लाने का है, रटने का नहीं है।

The teacher gave the Kauravas and Pandavas a lesson to memorise on giving up anger. All recited it, but Yudhishthira could not. Four or five days later the teacher asked, 'Have you learnt it?' 'No,' said Yudhishthira. The teacher struck him; when no anger arose, Yudhishthira said, 'Now I have learnt it' — for he understood that this lesson was to be lived, not merely recited.

— आराध्य सूत्र · #124

इसी विषय के और सूत्र

सभी क्षमा →
कोई भी प्राणी तुम्हारे द्वारा तिरस्कार के योग्य नहीं है, ये तो सब स्वतन्त्र पदार्थ हैं, इनसे तेरा सम्बन्ध क्या है? अपने क्रोध–मान–माया–लोभ का तिरस्कार तेजी से करो, इन्हीं कषायों ने तुझे भटका रखा है और दुःखी कर रखा है।
क्षमा