सौ बार गङ्गा स्नान- एक व्यक्ति का प्रतिदिन गङ्गा स्नान करने का नियम था, उसके क्षमा भाव और त्यागादि की बहुत चर्चा थी, उस नगर के पहलवान ने उस व्यक्ति की परीक्षा लेनी चाही, पहलवान का घर गङ्गा के रास्ते में था, व्यक्ति गङ्गा स्नान करके लौट रहा था, तब पहलवान ने उसके ऊपर पान का पीक थूक दिया, व्यक्ति विना कुछ कहे गङ्गा स्नान करने चला गया, पुन स्नान करके लौटा तो फिर थूक दिया, यह क्रम सौ बार चला, एक सौ एक वी बार व्यक्ति स्नान करके लौटा तब पहलवान उसके चरणों में गिरकर रोने लगा, अपनी गलती की क्षमा माँगी, व्यक्ति ने कहा ! भाई मैं तो आपका उपकार मानता हूँ, कि प्रतिदिन एक बार स्नान करता था आज आपकी वजह से एक सौ एक बार स्नान का अवसर मिला, अभी तक तन धोया था अब क्रोध न आने से मन भी धुल गया है।
A hundred baths in the Ganga: a man had a vow of bathing daily in the Ganga, and his forgiveness and renunciation were much talked of. A wrestler of that town wished to test him. The wrestler's house lay on the way to the river; as the man returned from bathing, the wrestler spat betel-juice on him. Saying nothing, the man went back and bathed again; on his return the wrestler spat again. This went on a hundred times. On the hundred-and-first, when the man returned from bathing, the wrestler fell weeping at his feet and begged forgiveness. The man said, 'Brother, I am grateful to you; I used to bathe once a day, but thanks to you I got the chance to bathe a hundred and one times. Till now I had washed only my body; now, since no anger arose, my mind too has been cleansed.'
— आराध्य सूत्र · #118