सूर्योदय से पूर्व का समय ही सर्वाधिक उपयोगी होता है, जब आप प्राणवायु से भरपूर लाभ प्राप्त करते हैं। श्वाँस एवं हृदय रोगों से भी मुक्ति मिलती है। प्राणायाम प्राचीन तकनीक है, इससे ऋषियों ने सैकड़ो वर्षों की उम्र पायी थी और अपने मस्तिष्क को बुद्धिमत्ता का अक्षय कोष बनाया था। प्राणायाम वह उत्तम विधि है, जिससे आप एक पन्थ दो काज नहीं तीन काज वाली उक्ति चरितार्थ करते हैं। एक तो हृदय एवं फैफड़ों का व्यायाम जो हृदय और श्वाँस सम्बन्धी रोगों को व्यक्ति के पास फटकने भी नहीं देता है, दूसरे मस्तिष्क को ऋणायन से भरपूर प्राणवायु रूपी पर्याप्त भोजन मिलता है, तीसरा प्राणायाम से आप अद्भुत शान्ति का अनुभव के साथ मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त करते हैं।
The time before sunrise is the most beneficial, when you receive the fullest benefit of life-giving air. It also frees one from respiratory and heart ailments. Pranayama is an ancient technique through which sages attained lifespans of hundreds of years and made their minds an inexhaustible store of wisdom. Pranayama is that excellent method by which you fulfil not the saying 'two birds with one stone' but three: first, exercise of the heart and lungs which keeps heart and breathing diseases from coming near a person; second, the brain receives ample nourishment in the form of negatively-ionised life-air; third, through pranayama you experience wondrous peace and gain freedom from mental stress.
— आराध्य सूत्र · #18
–