Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
समय

जो दिन कटे सोई, आयु में अवश घटे। बूँद बूँद बीते जैसे, अञ्जुलि को जल है। देह नित छीन होत, नैन तेज हीन होत। जोवन मलीन होत, छीन होत बल है।। आवे जरा नेरी तवे, आतङ्क अहेरी आवे। परभव नजीक जात, नरभव विफल है। मिल के मिलापी जन, पूँछत कुशल मेरी। ऐसी दशा माहीं मित्र, काहे की कुशल है।।

Every day that passes surely subtracts from one's lifespan, slipping away drop by drop like water held in the palm. The body daily wastes, the eyes lose their glow, youth grows soiled, and strength diminishes. Old age draws near, terror the hunter approaches, the next birth comes close, and this human life is wasted. Friends meet and ask after my well-being - in such a state, my friend, what well-being is there?

— आराध्य सूत्र · #4

इसी विषय के और सूत्र

सभी समय →
जीवन आज और अभी है, उसे कभी अतीत या भविष्य में न देखें, जिसने जीवन को अतीत या भविष्य में देखा उसने जीवन को जाना ही नहीं। हमेशा ध्यान रखें कि जो सामने है वही सच है। उसके बाद जो कुछ भी है वह सिर्फ संभावना है।
समय