समय समय का सदुपयोग करने वाला मोक्षमार्गी होता है। One who makes good use of time is a traveller on the path to liberation. — आराध्य सूत्र · #327 0 – भेजें 🖼️ इमेज सेव करें · Save image card
जीवन आज और अभी है, उसे कभी अतीत या भविष्य में न देखें, जिसने जीवन को अतीत या भविष्य में देखा उसने जीवन को जाना ही नहीं। हमेशा ध्यान रखें कि जो सामने है वही सच है। उसके बाद जो कुछ भी है वह सिर्फ संभावना है। समय 0 – भेजें
मनुष्य का बचपन कभी-कभी लौटता भी है अर्थात् वृद्धावस्था में भी बचपन जैसी दशा हो जाती है पर यौवन कभी वापस नहीं आता है। समय 0 – भेजें
समय आये बिना वज्रपात होने पर भी मृत्यु नहीं होती है और समय आ जाने पर पुष्प भी प्राणी का प्राण हर लेता है। समय 0 – भेजें