Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
संयम

साधु का उपदेश– राजा के आग्रह से साधु ने उपदेश देने महल में आने को कह दिया। साधु महल में गये, राजा ने बढ़िया खीर आदि तैयार की, साधु के कटोरे में धूल थी, राजा ने कटोरे में खीर नहीं दी, साधु जङ्गल जाने लगे तब राजा ने कहा कि! आपने न उपदेश दिया न आहार किया, तब साधु बोला कि! राजन आपने कटोरे में खीर क्यों नहीं दी, राजा ने कहा! उसमें धूल थी कैसे देता, साधु ने कहा! इसी तरह तुम्हारी आत्मा में कषाय रूपी धूल है, तो उपदेश कैसे दूँ, 'पच्चीस कषाय राग–द्वेष में गर्भित हो जाती है' वे आपके अन्दर हैं।

The saint's teaching: At the king's insistence a saint agreed to come to the palace to preach. The king prepared fine kheer, but the saint's bowl had dust in it, so the king did not pour the kheer in. As the saint began to leave for the forest the king said, 'You gave neither a sermon nor took food.' The saint replied, 'King, why did you not pour kheer into the bowl?' The king said, 'It had dust; how could I?' The saint said, 'Likewise your soul has the dust of the passions, so how can I give a teaching? The twenty-five passions are contained within attachment and aversion, and they are inside you.'

— आराध्य सूत्र · #76

इसी विषय के और सूत्र

सभी संयम →
मनुष्य का शरीर रथ है, बुद्धि सारथी है और इन्द्रियाँ इसके घोड़े हैं। इसको वश में करके साधना करने वाला चतुर एवं धीर पुरुष काबू में किए हुए घोड़ों से सारथी की भाँति सुखपूर्वक यात्रा करता है।
संयम