सेठ हरजस राय दिल्ली वालों ने विधान के बाद पूरी समाज को लड्डू बँटवाये, एक गरीब ने लड्डू नहीं लिये, मुनीम ने सेठ को खबर दी, कि गरीब ने कहा है कि हम सेठ को खिला नहीं सकते तो उनकी भेंट कैसे लेवें? सेठ जी दूसरे दिन बग्घी पर सवार होकर उसकी दुकान की ओर गये, वह हाथ ठेला पर चना-मूंगफली बेचता था, सेठ ने उसकी बरनी में से चना-मूंगफली निकाल कर खा लिये, पानी पिया और कहा भैया अब हमारी भेंट स्वीकार करो, हमने तुम्हारे यहाँ खा लिया, यह उदारता कहलाती है।
Seth Harjas Rai of Delhi, after a ritual, had sweets distributed to the whole community; one poor man refused. The manager reported that the poor man had said, we cannot feed the Seth in return, so how can we accept his gift? The next day the Seth rode in a carriage to the man's stall, where he sold gram and peanuts on a hand-cart, took gram and peanuts from his jar and ate them, drank water and said, brother, now accept our gift, for we have eaten at your place. This is called magnanimity.
— आराध्य सूत्र · #5
–