जिनेन्द्र वर्णी- व्यक्तित्व कर्तृत्व-जिनेन्द्र वर्णी जी का जन्म पानीपत हरियाणा में हुआ था। पिता का नाम भगवानदास एडवोकेट था। इनकी शिक्षा पिताजी से हुयी थी। स्वयं इञ्जीनियर थे, पहले आचार्य विमलसागरजी से क्षुल्लक दीक्षा हुयी थी। पिता विद्वान् थे, गणेशप्रसाद वर्णीजी भी पानीपत में विराजमान थे, वहाँ पर आर्यसमाज से संस्कृत में शास्त्रार्थ हुआ। जैनी संस्कृत नहीं जानते नहीं थे, तब वर्णी जी ने एक बच्चे को द्रव्य सङ्ग्रह रटा दिया था। जब शास्त्रार्थ हुआ तो सबसे पहले बच्चे को खड़ा कर दिया, आर्य समाज प्राकृत नहीं जानती थी। वे उसका उत्तर नहीं दे सके, भगवानदास जी सभा में खड़े हो गये कि तुम हार गये एवं वर्णीजी ने समर्थन कर दिया, सभा के लोगों ने नारे लगा दिये, जैन समाज की जीत हो गयी थी।
Jinendra Varni — his personality and work: Jinendra Varni ji was born at Panipat, Haryana. His father was Bhagwandas, an advocate, from whom he received his education. He was himself an engineer and first took Kshullaka initiation from Acharya Vimalsagar ji. His father was a scholar. Ganeshprasad Varni ji too was present at Panipat, where a scriptural debate in Sanskrit took place with the Arya Samaj. The Jains did not lack Sanskrit; Varni ji had made a boy memorise the Dravya-sangraha. When the debate began, the boy was made to stand up first; the Arya Samaj did not know Prakrit and could not answer him. Bhagwandas ji stood up in the assembly and declared them defeated, Varni ji supported this, the assembly raised slogans, and the Jain community won.
— आराध्य सूत्र · #23