मान्यताएँ भले ही अलग-अलग हैं पर दीपावली पर्व सभी जाति के लोग मनाते हैं- प्रथम मान्यता- जैन परम्परा में प्रत्यूष बेला में महावीर भगवान् को निर्वाण प्राप्त हुआ था, उसके उपलक्ष्य में लड्डू चढ़ाते हैं, उसी दिन शाम को गौतम गणधर को केवलज्ञान हुआ था, इस कारण दीप प्रज्वलित करते हैं। द्वितीय मान्यता- हिन्दु परम्परा में रावण का वध करके रामचन्द्र जी अयोध्या लौटे थे, जनता को इच्छित राजा प्राप्त हुआ था, इसलिये दीप जलाते हैं। तृतीय मान्यता- आज कृष्ण जी ने नरकासुर का वध किया था और हजारों लोगों को उसके चङ्गुल से मुक्त किया था, इसलिए दीप जलाते हैं। चतुर्थ मान्यता- इस दिन समुद्र मन्थन हुआ जिससे लक्ष्मी जी प्रकट हुयी थीं, इसलिये देवताओं ने लक्ष्मी जी की पूजा की थी। पञ्चम मान्यता- सिक्खों के अनुसार उनके छठवें गुरू हरगोविन्ददास जी ने जेल से मुक्ति पायी थी।
Though the beliefs differ, people of every community celebrate Diwali. First belief: in the Jain tradition, Lord Mahavir attained Nirvana at dawn, and in its honour laddus are offered; that same evening Gautam Ganadhar attained omniscience, which is why lamps are lit. Second belief: in the Hindu tradition, Ram returned to Ayodhya after slaying Ravana and the people got the king they longed for, so lamps are lit. Third belief: on this day Krishna slew Narakasura and freed thousands from his clutches, so lamps are lit. Fourth belief: on this day the ocean was churned and Lakshmi appeared, so the gods worshipped her. Fifth belief: according to the Sikhs, their sixth Guru Hargobind was freed from prison on this day.
— आराध्य सूत्र · #6
–