त्रैकाल्यं द्रव्य-षट्कं, नवपदसहितं, जीव-षट्काय लेश्याः, पञ्चान्ये चास्तिकाया, व्रतसमितिगति, ज्ञानचारित्रभेदाः। इत्येतन्मोक्षमूलं, त्रिभुवन महितैः, प्रोक्तमर्हद्दिरीशैः, प्रत्येति श्रद्धाति, स्पृशति च मतिमान्, यः स वै शुद्धदृष्टिः।।
वैशाख शुक्ला दशमी के दिन वीर जिन को केवलज्ञान हुआ था, गणधर के अभाव में देशना नहीं खिर रही थी, तब इन्द्र का आसन कम्पित हुआ, गणधर बनने योग्य व्यक्ति को इन्द्र ने अपने अवधि नेत्र से देखा, तब इन्द्रभूति गौतम के पास जाकर प्रश्न किया- तीन काल, छह द्रव्य, नौ पदार्थ, छह जीवनिकाय, छह लेश्या, पाँच अस्तिकाय, पाँच व्रत, पाँच समिति, चार गति, पाँच ज्ञान, पाँच चारित्र, ये जिनेन्द्र भगवान के द्वारा कहे गए हैं, इनका जो श्रद्धान करता है वह सम्यग्दृष्टि होता है। इन्द्रभूति गौतम इनका उत्तर नहीं दे सके, अहङ्कार वश महावीर भगवान् के समवसरण में आये और मानस्तम्भ को देखकर सम्यक्त्व हो गया था।
On Vaishakh Shukla Dashami Lord Mahavir attained omniscience, but for want of a Ganadhara the teaching did not flow; then Indra's throne trembled, and with his clairvoyant eye Indra saw the one fit to become Ganadhara. Going to Indrabhuti Gautam he posed the question — the three times, the six substances, the nine categories, the six classes of living beings, the six lesyas, the five extended substances, the five vows, the five carefulnesses, the four states of existence, the five kinds of knowledge, the five kinds of conduct — these have been declared by Lord Jinendra, and whoever has faith in them is one of right vision. Indrabhuti Gautam could not answer; out of pride he came to Mahavir's samavasarana, and on beholding the Manastambha attained right faith.
— आराध्य सूत्र · #1