आचार्यश्री का आदेश शिरोधार्य कर पुष्पदन्तजी ने णमोकारमन्त्र के रूप में मंगलाचरण कर, ग्रन्थ लिखना प्रांरभ किया, वीसदि नामक (सत् प्ररूपणा पहली पुस्तक) सूत्रों की रचना की, उनको देखकर भूतबलि जी ने द्रव्य प्रमाणानुगम आदि (शेष पन्द्रह पुस्तक) से ग्रन्थ पूर्ण किया। ज्येष्ठ शुक्ला पञ्चमी के दिन ही इस ग्रन्थ की पूर्णता हुयी, तभी से यह दिन श्रुतपञ्चमी के रूप में मनाया जाता है श्रुतपञ्चमी को ज्ञानपञ्चमी भी कहते हैं। जीवट्ठाण, खुद्दाबन्ध, बन्धस्वामित्वविचय, वेदना, वर्गणा एवं महाबन्ध नामक छह खण्ड होने से षट्खण्डागम कहलाता है, वर्तमान में आठवीं शताब्दि में हुये आचार्य वीरसेन द्वारा लिखित धवला टीका उपलब्ध है।
Bowing to the Acharya's command, Pushpadant began the text with the Namokar mantra as auspicious invocation and composed the sutras called Visadi (the first book, Sat-prarupana); seeing them, Bhutbali completed the text with Dravya-pramananugama and the rest (the remaining fifteen books). On Jyeshtha Shukla Panchami the text was completed, and since then that day is celebrated as Shruta-panchami, also called Jnana-panchami. Because it has six sections — Jivatthana, Khuddabandha, Bandhaswamitva-vichaya, Vedana, Vargana and Mahabandha — it is called the Shatkhandagama; today the Dhavala commentary written by Acharya Virasena in the eighth century is available.
— आराध्य सूत्र
–