समुद्रों में मत्स्यों की अवगाहना- लवण समुद्र के तीर पर सम्मूच्छन जन्म से उत्पन्न हुये महामत्स्य नौ योजन लम्बे तथा समुद्र के मध्य में अठारह योजन लम्बे हैं, गर्भ जन्म से उत्पन्न होने वाले मत्स्यों की लम्बाई सम्मूच्छन मत्स्यों की लम्बाई से आधी होती है। स्वयम्भूरमण समुद्र के तीर पर मत्स्यों की लम्बाई पाँचसौ योजन की, समुद्र के मध्य में एक हजार योजन लम्बे, पाँच सौ योजन चौड़े, ढ़ाई सौ योजन ऊँचे मत्स्य हैं, राघवमत्स्य का घनफल साढ़े बारह करोड़ योजन से ज्यादा निकलता है। लवणसमुद्र में नौ योजन, कालोदधि में अठारह योजन और स्वयम्भूरमण में एक हजार योजन इन तीन समुद्रों के सिवाय अन्य समुद्रों में मत्स्यादि जलचर जीव नहीं होते हैं।
The dimensions of fish in the oceans: on the shore of the Lavana ocean, the great fish born by spontaneous generation are nine yojanas long, and eighteen yojanas long in the middle of the ocean; the length of fish born from a womb is half that of the spontaneously-generated fish. On the shore of the Svayambhuramana ocean the fish are five hundred yojanas long, and in the middle of the ocean there are fish one thousand yojanas long, five hundred yojanas wide and two hundred and fifty yojanas high; the volume of the Raghava-fish comes to more than twelve and a half crore cubic yojanas. Nine yojanas in the Lavana ocean, eighteen in the Kalodadhi and one thousand in the Svayambhuramana—apart from these three oceans, there are no fish or other aquatic beings in the other oceans.
— आराध्य सूत्र