इस जम्बूद्वीप में सात क्षेत्र, एक मेरू, दो कुरू(देवकुरु उत्तरकुरु), जम्बू और शाल्मलि दो वृक्ष, छह कुलाचल, कुलाचलों पर स्थित छह महा सरोवर, चौदह महानदियाँ, बारह विभङ्ग नदियाँ, सोलह वक्षारगिरि, चार गजदन्त, चौंतीस नगरियाँ, चौंतीस रजतगिरि, चौंतीस वृषभाचल, अड़सठ गुफाएँ, चार गोलाकार नाभिगिरि एवं सैंतीस सौ चवालीस विद्याधर राजाओं के नगर हैं, इन सभी से यह जम्बूद्वीप अत्यधिक सुशोभित है। इस से दूने धातकीखण्ड में और पुष्करार्ध में हैं। लक्ष्मणजी के समान कृष्णजी ने भी कोटि शिला उठाई प्रतिनारायण जरासन्ध को मारने का निश्चय किया।
In this Jambudvipa there are seven regions, one Meru, two Kurus (Devakuru and Uttarakuru), two trees Jambu and Shalmali, six boundary-mountains, six great lakes upon the boundary-mountains, fourteen great rivers, twelve Vibhanga rivers, sixteen Vakshara mountains, four Gajadanta, thirty-four cities, thirty-four Rajatagiri, thirty-four Vrishabhachala, sixty-eight caves, four circular Nabhigiri, and the cities of three thousand seven hundred and forty-four vidyadhara kings; by all these this Jambudvipa is greatly adorned. Double this is found in Dhatakikhanda and in Pushkarardha. Like Lakshman, Krishna too lifted the Koti-shila and resolved to slay the Prati-narayana Jarasandha.
— आराध्य सूत्र · #49
–