Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
Misc.

भोगभूमि का वैभव- भूमि निर्मल दर्पणवत् साफ-स्वच्छ, कीड़ों से रहित, पाँच वर्ण की चार अङ्गुल प्रमाण मधुर सुगन्धित घास। जल जन्तु रहित वापिकाएँ। औषधि युक्त अमृत तुल्य निर्मल जल। अनेक प्रकार के अनुपम आसनो से युक्त मृदु शय्याओं वाले प्रासाद, स्वर्ण एवं रत्न मयी पर्वत, नदियों के दोनों तटों पर रत्नों से युक्त सीढ़ियाँ। विकलत्रय असंज्ञी जीवों से रहित जल, रोग-कलह-ईर्ष्या का अभाव। रात-दिन एवं सर्दी-गर्मी-अन्धकार के भेद से रहित मौसम। पापों से रहित, पति पत्नी के अलावा परिवार-ग्राम-नगरादि से रहित। एक पुरुष में नौ हाथियों का बल। प्रशस्त बत्तीस लक्षणों से युक्त कवलाहारी होकर भी नीहार से रहित। दस प्रकारके कल्पवृक्ष, बत्तीस प्रकार के पेय पदार्थ, नाना प्रकार के वादित्र, सोलह प्रकार के आहार। सत्रह प्रकार के व्यञ्जन, चौदह प्रकार के छाल, एक सौ आठ प्रकार के खाद्य पदार्थ, तीन सौ त्रेसठ प्रकार के (मिष्टान्न) स्वाद्य पदार्थ। त्रेसठ प्रकार के रस, सोलह हजार प्रकार की फूल मालाएं, सोलह प्रकार के भवन-स्वस्तिक-नन्द्यावर्त, ''चक्रवर्ती के भोग से अनन्तगुणे भोग'', विक्रिया द्वारा अनेक प्रकार के शरीर, भोग सामग्री, पुरूष के सोलह प्रकार व स्त्री के चौदह प्रकार के आभूषण, चौसठ कलाओं से युक्त कला गुण, वज्रवृषभनाराच संहनन, सम चतुरस्र संस्थान युक्त शरीर। पुरुष का छींक से व स्त्री का जम्भाई से कष्ट रहित मरण होता है एवं स्वर्ग ही जाते हैं।

The splendour of the enjoyment-land: land clean and clear as a spotless mirror, free of insects, with sweet fragrant grass of five colours four fingers high; step-wells free of water-creatures; pure nectar-like water endowed with medicinal virtue; palaces with soft beds and many kinds of matchless seats; mountains of gold and jewels; jewelled stairways on both banks of the rivers; water free of the three incomplete-sensed and mindless beings; absence of disease, quarrel and envy; weather free of the distinctions of day and night, cold, heat and darkness; free of sins, free of family, village and town except husband and wife; each man with the strength of nine elephants; morsel-eaters endowed with thirty-two noble marks yet free of excretion; ten kinds of wish-fulfilling trees, thirty-two kinds of drinks, many kinds of instruments, sixteen kinds of food; seventeen kinds of curries, fourteen kinds of bark, one hundred and eight kinds of edibles, three hundred and sixty-three kinds of sweet delicacies; sixty-three kinds of juices, sixteen thousand kinds of flower garlands, sixteen kinds of dwelling-swastika-nandyavarta, 'enjoyments infinitely greater than a Chakravarti's', many kinds of bodies and enjoyment-materials by transformation, sixteen kinds of ornaments for men and fourteen for women, artistic skill endowed with sixty-four arts, adamantine bone-structure, symmetrical body; a man's death is painless through a sneeze and a woman's through a yawn, and they go to heaven.

— आराध्य सूत्र · #48

इसी विषय के और सूत्र

सभी Misc. →