Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
प्रकृति

शरीर उत्पत्ति का क्रम- माता के उदर में वीर्य प्रवेश के बाद रज-वीर्य के संयोग रूप दस दिन तक कलल दशा में, फिर दस दिन कालिमा दशा में, दस दिन स्थिर होता है, तांबा और चाँदी का रस मिलने पर जो दशा होती है, वही रज और वीर्य के संयोग से होती है, एक माह तक स्थिर अवस्था होती है, दो माह में बुलबुले जैसा होता है, तीसरे माह में घट के आकार होता है, चार माह में मांस के पिण्ड रूप होता है, पाँच माह में उस आकार में पाँच अङ्कुर होते हैं, जिनसे दो हाथ, दो पैर और सिर बनता है, छ: माह में आँख, कान, नाक आदि उपाङ्गों की रचना होती है, सातवें माह में चर्म-रोम, हाथ-पैर के नख उत्पन्न होते हैं, आठवें माह में हलन-चलन होता है, नौ या दस माह में गर्भ से बाहर आता है।

The sequence of body-formation: after the semen enters the mother's womb, the union of ovum and semen remains ten days in the froth stage, then ten days in the dark stage, and stays fixed for ten days—the state that arises when copper and silver liquids mix is the same as that from the union of ovum and semen; for one month it is a fixed state, in two months it is like a bubble, in the third month it takes the shape of a pot, in four months it is a lump of flesh, in five months five sprouts arise in that form from which two hands, two feet and the head are made, in six months the eyes, ears, nose and other limbs are formed, in the seventh month skin-hair and the nails of the hands and feet arise, in the eighth month there is movement, and in the ninth or tenth month it emerges from the womb.

— आराध्य सूत्र · #48

इसी विषय के और सूत्र

सभी प्रकृति →
जल संरक्षण—पानी की कितनी कमी है और इसका महत्त्व पानी को कम से कम उपयोग करना। किस तरह पानी बचाना, एक ही पानी को दो-तीन बार कैसे उपयोग किया जाए और भविष्य के लिए पानी कैसे बचाया जाय इसकी शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है।
प्रकृति