नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः। नैव क्लेदयन्त्यापः, नैव शोषति मारुतः।।
निश्चय- अर्जुन ने युद्ध क्षेत्र में कृष्णजी से पूँछा, किस-किस के साथ युद्ध करना है ? कृष्णजी ने बताया भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य, दुर्योधन आदि के साथ, अर्जुन ने कहा रथ वापस ले चलो, जिनकी गोद में खेले, उनसे युद्ध कैसे करेंगे ? तब कृष्ण जी ने निश्चय का सहारा लेकर समझाया था- अर्थात्- आत्मा शस्त्र से छिदती नहीं है, आग से जलती नहीं है, पानी से भीगती नहीं है और वायु से सूखती नहीं है, इसलिए हे अर्जुन ! युद्ध करो।
The absolute: on the battlefield Arjuna asked Krishna with whom he must fight; Krishna named Bhishma, Drona, Duryodhana and others. Arjuna said, 'Turn the chariot back; how can I fight those in whose lap I played?' Then Krishna, taking recourse to the absolute standpoint, explained — the soul is not cut by weapons, not burnt by fire, not wetted by water, and not dried by wind; therefore, O Arjuna, fight.
— आराध्य सूत्र · #22
–