एकेनाकर्षन्ती, श्लथयन्ति वस्तु तत्त्वमितरेण। अन्तेन जयति जैनी, नीतिर्मन्थाननेत्रमिवगोपी।।
जिस प्रकार दही को बिलोवने वाली ग्वालिनी मथानी की रस्सी को एक हाथ से खींचती है, दूसरे से ढीला कर देती है और दोनों की क्रिया से दही से मक्खन बनाने की सिद्धि करती है, उसी प्रकार जिनवाणी रूप ग्वालिनी सम्यग्दर्शन से तत्त्वस्वरूप को अपनी ओर खींचती है, सम्यग्ज्ञान से पदार्थ के भाव को ग्रहण करती है और दर्शन ज्ञान की आचरण रूप क्रिया से अर्थात् सम्यक्चारित्र से परमात्म पद प्राप्ति की सिद्धि करती है, द्रव्यार्थिक व पर्यायार्थिक दोनों नयों से वस्तुस्वरुप की सिद्धि करती है।
As the milkmaid churning curd pulls the churning-rope with one hand and loosens it with the other, and by the action of both accomplishes the making of butter from curd; so the milkmaid that is the Jinvani draws the nature of truth toward herself by right faith, grasps the meaning of substances by right knowledge, and by the practising action of faith and knowledge — that is, by right conduct — accomplishes the attainment of the supreme Self, establishing the true nature of a thing through both the substance-viewpoint and the mode-viewpoint.
— आराध्य सूत्र · #3
–