Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
ज्ञान

भ्रान्ति टूटी- किसी व्यक्ति ने स्वप्न में देखा, मकान में आग लग गयी, दरवाजे, परदे आदि जलने लगे हैं, उस व्यक्ति के मकान को बुझाने के लिये कितने बाल्टी पानी की आवश्यकता है? अर्थात् एक बूँद की भी नहीं, मात्र उसे जगाने की आवश्यकता है, उसके जागते ही आग अपने आप बुझ जायेगी, वस्तुतः आग लगी ही कहाँ थी, भ्रान्ति टूटने की आवश्यकता थी उसी प्रकार, ये जगत भी एक सपना है, मात्र सजग होने की आवश्यकता है।

The illusion breaks: A man dreamt his house caught fire and the doors and curtains began to burn. How many buckets of water are needed to put out the fire in his house? Not even a drop - he only needs to be woken. The moment he wakes the fire is gone by itself, for in truth there was no fire at all; only the illusion needed to break. In the same way, this world too is a dream; one only needs to become awake.

— आराध्य सूत्र · #8

इसी विषय के और सूत्र

सभी ज्ञान →