Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
धर्म

दो तरह के मार्ग- एक साधनों का मार्ग और एक साधना का मार्ग, साधनों का मार्ग सुख-सुविधा का एवं साधना का मार्ग स्वाधीन तपश्चर्या का मार्ग है, अतः भारतीय संस्कृति ने धर्म के लिए साधन सम्पन्न नहीं, साधना सम्पन्न निरूपित किया है, यहाँ भोग को नहीं योग को, राग को नहीं त्याग को स्थान मिला है, सारा संसार विषयासक्त है, यहाँ विषय विरक्ति और आत्मानुरक्ति बड़ी दुर्लभ है, पर शुद्धि और सिद्धि का मार्ग एक तपश्चरण ही है, बुद्ध और महावीर की चिन्तन धारा का फर्क यही है कि बुद्ध ने कहा कि मन में उठे विकल्पों की पूर्ति करके मन को विश्राम भी देना चाहिए, इसलिए उन्होंने न अति भोग न अति त्याग, उन्होंने मध्यम मार्ग अपनाया, किन्तु भगवान् महावीर ने कहा, कि तृप्ति इच्छा की पूर्ति में नहीं त्याग में है। आत्मशान्ति के लिए त्याग और तप के मार्ग को अपनाना चाहिए। एक विचारक ने तो यहाँ तक लिखा कि जो लोग बीमार होने तक खूब खाते हैं, उन्हे ठीक होने तक उपवास और लङ्घन करने पढ़ते हैं, इन सभी विचार धाराओं में मन की कामनाओं पर नियन्त्रण बहुत जरूरी है, साकाङ्क्ष साधना खोखली मानी जाती है, सम्यक् तप आत्म शोधन में परम रसायन माना जाता है।

Two kinds of path: the path of means and the path of practice. The path of means is one of comfort, while the path of practice is one of independent austerity; therefore Indian culture defined religion as being rich in practice, not rich in means. Here place is given not to enjoyment but to yoga, not to attachment but to renunciation. The whole world is attached to sense-objects; here detachment from objects and devotion to the self are very rare, yet the sole path of purity and attainment is austerity. The difference between the thought of Buddha and Mahavira is this: Buddha said the mind should also be rested by fulfilling the alternatives that arise in it, so he adopted neither extreme indulgence nor extreme renunciation but a middle path; but Lord Mahavira said satisfaction lies not in fulfilling desire but in renunciation. For inner peace one should adopt the path of renunciation and penance. A thinker even wrote that those who eat heavily until they fall ill must then fast until they recover; in all these streams of thought, control over the mind's cravings is vital, desire-laden practice is deemed hollow, and right penance is held the supreme elixir in the purification of the self.

— आराध्य सूत्र · #5

इसी विषय के और सूत्र

सभी धर्म →