जो खलु संसारत्थो, जीवो तत्तो दु होदि परिणामो। परिणामादो कम्मं, कम्मादो होदि गदिसु गदी।। गदिमधिगदस्स देहो, देहादो इंदियाणि जायंते। तेहिं दु विसयग्गहणं, तत्तो रागो व दोसो वा।। जायदि जीवस्सेवं, भावो संसारचक्क वालम्मि। इदि जिणवरेहिं भणिदो, अणादिणिधणो सणिधणो वा।।
जो यह संसारी जीव है उसके यह राग-द्वेष आदि अशुद्ध भाव होते हैं, उनसे ज्ञानावरणादि आठ कर्मों का बन्ध होता है, कर्मों से एक गति से दूसरी गति को प्राप्त होता है, गति को प्राप्त हुए जीव के औदारिकादि शरीर होता है, शरीर में इन्द्रियाँ उत्पन्न होती हैं, इन्द्रियों से विषय ग्रहण होता है और उससे राग तथा द्वेष उत्पन्न होते हैं, संसार रुपी चक्र में भ्रमण करने वाले जीव के ऐसे अशुद्ध भाव अभव्य के अनादि-अनन्त और भव्य के अनादि-सान्त होते हैं, ऐसा श्री जिनेन्द्रदेव ने कहा है।
The worldly soul has impure states such as attachment and aversion; from these the eight karmas beginning with knowledge-obscuring are bound; by karma it passes from one realm to another; on reaching a realm it gains a physical body; in the body arise senses; through senses it grasps objects, and thence arise attachment and aversion. Such impure states of a soul wandering in the wheel of samsara are, said Lord Jinendra, beginningless and endless for the abhavya, and beginningless but with an end for the bhavya.
— आराध्य सूत्र · #11