वसु झूठ से ति नरक पहुँचा– राजा वसु, नारद ब्राह्मण और क्षीरकदम्ब ब्राह्मण का पुत्र पर्वत ये तीनों क्षीरकदम्ब ब्राह्मण के पास पढ़ते थे, एक दिन क्षीरकदम्ब अपने शिष्यों के साथ वन में गये, वहाँ चारण ऋद्धिधारी मुनिराज अपने शिष्यों के साथ विराजमान थे, क्षीरकदम्ब ने उनको नमस्कार किया, तब उन मुनिराज ने कहा की इनमें गुरु और एक शिष्य सद्बुद्धि हैं, और दो शिष्य कुबुद्धि हैं, ये शब्द सुनकर क्षीरकदम्ब संसार से डर गये, शिष्यों को वापस भेजा और स्वयं ने मुनि दीक्षा ले ली, ब्राह्मण की पत्नी को बहुत दुःख हुआ, उसने बहुत विलाप किया, नारद ने उसे समझाया, एक दिन नारद और पर्वत में चर्चा चल रही थी, नारद ने कहा कि मुनियों ने 'अजैर्यष्टव्यं' का अर्थ 'जिसमें अङ्कुर शक्ति नहीं है ऐसे शालिधान' हैं, उसी से यज्ञ, विवाह आदि क्रियाओं में होम करना चाहिए। यह कहा है, पर पर्वत ने कहा कि अज का अर्थ 'बकरा' होता है, उसने झूठ कहा कि पिताजी ने यही कहा था, दोनों में विवाद बढ़ गया, और वसु के पास न्याय करने के लिए कहा, क्योंकि वह भी क्षीरकदम्ब के पास पढ़ता था, राजा वसु के सिंहासन के पाये स्फटिक के थे, जिससे सब यही समझते थे, कि उसका सिंहासन सत्य के प्रभाव से आकाश में उठा हुआ है, पर्वत ने एक दिन पहले सारा वृत्तान्त अपनी माँ को सुनाया, माँ को पता था कि पर्वत झूठ बोल रहा है, फिर भी पुत्र मोह में आकर वह राजा के पास गयी, अपनी गुरुमाँ को आता देखकर राजा ने बहुत सम्मान से बैठाया, माँ ने आने का कारण बताया और झूठ को सत्य कहने के लिए कहा, राजा ने दक्षिणा के वचन को याद किया और हाँ कह दिया, दूसरे दिन सभा लगी तो राजा ने पर्वत को सत्य ठहराया, झूठ के प्रभाव से उसके सिंहासन के पाये टूट गये, नारद ने समझाया की राजन्! झूठ के प्रभाव से पाये टूट गये अब भी सच बोल दो, पर राजा ने पर्वत का ही पक्ष लिया, और सिंहासन के नीचे की पृथ्वी फट पड़ी और राजा झूठ के प्रभाव से मरकर 'सातवें नरक' चला गया।
Vasu reached hell through a lie: King Vasu, the Brahmin Narad, and Parvat—son of the Brahmin Kshirakadamba—all studied under Kshirakadamba. One day Kshirakadamba went to the forest with his pupils, where a Charana sage endowed with powers was seated with his disciples. Kshirakadamba bowed to him, and the sage said that among them the teacher and one pupil were of good intellect, and two pupils of evil intellect. Hearing this, Kshirakadamba grew afraid of worldly life, sent his pupils back, and himself took ascetic initiation; his wife grieved and lamented greatly, and Narad consoled her. One day, in a discussion between Narad and Parvat, Narad said that the sages interpret 'aja' in 'ajairyashtavyam' as three-year-old rice grain that has lost its power to sprout, which should be offered in sacrifice, marriage and such rites. But Parvat said 'aja' means 'goat,' lying that his father had said so. Their dispute grew, and they went to Vasu for judgment, since he too had studied under Kshirakadamba. King Vasu's throne had crystal legs, so everyone believed his throne rose into the air by the power of his truth. Parvat had told his mother the whole matter the day before; though she knew Parvat was lying, out of attachment to her son she went to the king. Seeing his teacher's wife arrive, the king seated her with great honour; she stated her purpose and asked him to call the lie truth. The king, remembering his promise of a teacher's fee, agreed. Next day in the assembly the king declared Parvat right; by the power of the lie the legs of his throne broke. Narad urged, 'O king, the legs broke by the lie's power—even now speak the truth,' but the king took Parvat's side, and the earth beneath the throne split open, and the king, dying by the power of falsehood, went to the 'seventh hell.'
— आराध्य सूत्र · #32