Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
धर्म

फलटण में रहने वाले प्रतिमाधारी श्रावक के परिवार का लड़का दस साल से वेश्या के यहाँ रहता था, शादी के समय ताऊजी ने बुलाने का निर्णय किया, परिवार वालों ने आना-कानी की, फिर भी भाई पत्र देकर आया और बोला शादी में आना हो तो आ जाना, उसको गुस्सा आया तो मना कर दिया, अन्त में ताऊजी स्वयं वहाँ गये, नीचे खड़े होकर आवाज दी, लड़के की नींद खुली वहीं से झाँक कर देखा अरे! ताऊजी आये हैं, वह नीचे आया चरणों में माथा रखा, ताऊजी ने कहा! चलो बेटा घर में शादी है, उसने कहा ताऊजी! घर में सभी लोग तिरस्कार करेंगे, ताऊजी ने कहा बेटा! तुम्हारे विना शादी नहीं होगी और उसे घर ले आये, मन्दिर ले गए तिलक लगाया साथ में बैठकर भोजन कराया, शादी के बाद ताऊजी ने कहा! अब तुम जा सकते हो, तो वह चरणों में गिरकर रोने लगा, कि मैंने कुल को कलङ्कित किया, सबको कष्ट दिया, अब मुझे माफ़ करें, प्रायश्चित दें, उसने धीरे-धीरे व्रत धारण किये, मुनि बन गया, समाधि मरण किया, बोहरा गाँव में आज भी समाधि स्थल है, दर्शनार्थी आज भी दर्शन को जाते हैं।

The uncle carved him anew, brought him back from the courtesan's house: a boy from a family of a vow-keeping shravak in Phaltan had lived at a courtesan's for ten years. At his wedding the uncle decided to call him; the family hesitated, but the uncle went with a letter saying come if you wish. Angered, the boy refused. Finally the uncle himself went, stood below and called out; the boy peeped, saw his uncle, came down and bowed at his feet. The uncle said the wedding is at home, come; the boy said everyone will scorn me. The uncle said there will be no wedding without you, and brought him home, took him to the temple, applied the tilak and dined with him. After the wedding the uncle said you may go now; the boy fell weeping at his feet, saying I have disgraced the family and pained everyone, forgive me, give me penance. Gradually he took vows, became a monk and attained samadhi-marana. His memorial still stands in Bohra village, and pilgrims still go there for darshan.

— आराध्य सूत्र · #24

इसी विषय के और सूत्र

सभी धर्म →