जैसे पनहारिन सिर पर जल का घट रखकर, हाथ छोड़कर चलती है, बातें करती है, हँसती है, लेकिन घट का सिर से सन्तुलन नहीं बिगड़ने देती है, प्रतिपल स्मृति घट पर रहती है कहीं गिर न जाये। जैसे गाय जङ्गल घास चरने जाती है, पर बछड़े का ध्यान हमेशा करती है। जैसे नृत्य कारिणी पूरे मञ्च पर नाचती है पर वाद्य स्वरों के साथ पैरों का संतुलन बनाकर रखती है, उसी प्रकार सम्यग्दृष्टि जीव सबके बीच में रहता है, किन्तु अपने आत्मा को नहीं भूलता है।
Just as a water-carrier walks with a pot on her head, hands free, chatting and laughing, yet never lets the pot lose balance, her attention every moment on the pot lest it fall; just as a cow grazing in the forest ever minds her calf; just as a dancer dances across the stage yet keeps her steps in balance with the music — so a right-believer lives amidst everyone yet never forgets his own soul.
— आराध्य सूत्र · #49
–