Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
ज्ञान

बारह तपों में स्वाध्याय के समान तप न हुआ, न है, न होगा, जो कर्म अन्य तपस्वी करोड़ो भवों में निर्जीर्ण करता है, उसे स्वाध्यायी अन्तमुहूर्त में ही निर्जीर्ण करता है। स्वाध्याय के द्वारा भोजन करते हुए भी अनशन आदि से अनन्त गुणी विशुद्धि प्राप्त होती है, वह स्वाध्याय तप मरण के समय आराधना की सिद्धि के लिए सदा करना चाहिए, अतः श्रुत भावना से पृथक्त्व वितर्क और एकत्व वितर्क रूप शुक्ल ध्यान होते हैं, शुक्ल ध्यान से केवलज्ञान की प्राप्ति और केवलज्ञान से अन्त में मुक्ति की प्राप्ति होती है।

Among the twelve austerities there has never been, is not, and never will be an austerity equal to self-study (Swadhyay). The karma another ascetic sheds over crores of births, the self-studying one sheds in a single antarmuhurta. Through Swadhyay, even while eating, one attains infinitely greater purity than through fasting. This austerity of Swadhyay should always be practised for perfecting one's spiritual endeavour at the time of death; from scriptural contemplation arise the pure meditations of prithaktva-vitarka and ekatva-vitarka, from pure meditation comes omniscience, and from omniscience finally comes liberation.

— आराध्य सूत्र · #3

इसी विषय के और सूत्र

सभी ज्ञान →