Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
ज्ञान

पैसों से आप क्या खरीद सकते हैं और क्या नहीं खरीद सकते हैं? पैसे से आप मनोरञ्जन के साधन खरीद सकते हैं, पर खुशी नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप पुस्तकें खरीद सकते हैं, पर दिमाग नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप बिस्तर खरीद सकते हैं, पर नींद नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप साधु के उपकरण खरीद सकते हैं, पर साधुता नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप भोजन खरीद सकते हैं, पर भूख नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप मकान खरीद सकते हैं, पर घर नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप शानदार वस्तुएं खरीद सकते हैं, पर संस्कृति नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप दवाई खरीद सकते हैं, पर स्वास्थ्य नहीं खरीद सकते हैं। पैसे से आप मन्दिर खरीद सकते हैं, पर भगवत्ता नहीं खरीद सकते हैं। किन्तु स्वाध्याय के द्वारा आप वह सब खरीद सकते हैं जो-जो आपकी इच्छा है।

What can money buy and what can it not? With money you can buy amusement, but not happiness; a book, but not brains; a bed, but not sleep; a monk's implements, but not saintliness; food, but not appetite; a house, but not a home; luxuries, but not culture; medicines, but not health; a temple, but not godliness. Yet through self-study (Swadhyay) you can attain whatever you desire.

— आराध्य सूत्र

इसी विषय के और सूत्र

सभी ज्ञान →