Jain Quotes

जैन जीवन-पद्धति सूत्र
विविध

किसी भी सामाजिक संस्था की कुछ खास बातें– १. आप कुछ नहीं करेंगे तो आपको कोई कुछ नहीं कहेगा। २. अगर आप सक्रिय हैं तो आप पर अँगुलियाँ उठेंगी। ३. अगर आप यह नहीं सोचेंगे कि श्रेय किसको मिलेगा तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं। ४. आपके जितने विरोधी होंगे आपका उतना ज्यादा सम्मान होगा। ५. आप जितना ज्यादा काम करेंगे आपको उतना ज्यादा और काम करना पड़ेगा। ६. जिम्मेदारी उसी की तरफ खिंची आती है, जो उठाना चाहता है। ७. आप अपने मन में जो भी प्रोजेक्ट सोचेंगे उसकी सफलता का श्रेय संस्था को मिलेगा और असफलता की जवाबदेही आपकी होगी? ८. जो आपका सबसे अच्छा हितैषी हैं, वो आपके मुँह पर आपकी आलोचना करेगा। ९. आपको प्रशंसा तब मिलेगी जब आप उसकी उपेक्षा करें। १०. आप लोकप्रिय तब बनेंगे जब अपने साथियों को सराहेंगे और उनके काम में उत्साह बढ़ायेंगे। ११. आप कब सही थे कोई याद नहीं रखेगा, आप कब गलत थे कोई नहीं भूलेगा। १२. आप जितना नियम मान कर चलेंगे आप पर उतना ज्यादा नियम मानने का दबाव बनाया जायेगा। सबसे खास बात सामाजिक कार्यों का उद्देश्य मन की संतुष्टि होती है और इसके लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है और आत्मसंतुष्टि से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

Some notable truths about any social organisation: 1. Do nothing and no one will say anything to you. 2. If you are active, fingers will be pointed at you. 3. If you don't worry about who gets the credit, you can accomplish much. 4. The more opponents you have, the more you will be respected. 5. The more you work, the more work you will be given. 6. Responsibility is drawn to one who wishes to bear it. 7. Whatever project you conceive, its success is credited to the organisation and its failure is your accountability. 8. Your truest well-wisher will criticise you to your face. 9. You get praise only when you ignore it. 10. You become popular by appreciating your companions and encouraging their work. 11. No one remembers when you were right; no one forgets when you were wrong. 12. The more rules you follow, the more pressure is put on you to follow rules. Above all, the aim of social work is the mind's satisfaction, which demands much endurance—and nothing is greater than self-satisfaction.

— आराध्य सूत्र · #6601

इसी विषय के और सूत्र

सभी विविध →
जीवन जीने के सात सूत्र– १. धीरे बोलिए शान्ति मिलेगी। २. भक्ति करो मुक्ति मिलेगी। ३. सेवा कीजिए शक्ति मिलेगी। ४. दान कीजिए मान मिलेगा। ५. संतोष कीजिए सुख मिलेगा। ६. सहन कीजिए साथ मिलेगा। ७. अहम् छोड़ो अर्हं बनोगे।
विविध