आश्चर्य की बात नहीं है कि मन्त्र की शक्ति से इस जगत् में धर्मात्माओं पर आई हुई समस्त विपदाएँ सम्पदा रूप हो जाती हैं और दुःख सुःख रूप परिणत हो जाते हैं। सप्त व्यसनों में आसक्त अञ्जन चोर आदि तथा क्रूर परिणाम वाले जो तिर्यञ्च थे, वे भी मृत्यु के समय इस मन्त्र को प्राप्त कर स्वर्ग और मोक्ष को प्राप्त हुए थे।
It is no wonder that by the power of the mantra all the calamities that befall the righteous in this world turn into fortune and sorrows are transformed into joy. Even Anjan the thief and others addicted to the seven vices, and cruel-natured animals, on receiving this mantra at the time of death attained heaven and liberation.
— आराध्य सूत्र · पार्श्वनाथ चरित · #156
–